+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNews

भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट : तेलंगाना ओवरऑल चैंपियन

Share the post

झारखंड पुलिस को 1 गोल्ड मिला

रांची। 10-15 फरवरी तक रांची के खेलगांव में आयोजित 68वीं भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन हो गया। तेलंगाना पुलिस की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश की टीम रही। इंडियन पुलिस ड्यूटी मिट में 28 टीमों ने भाग लिया था। इस बार मध्य प्रदेश की स्वान दस्ते की स्वान काया ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं, झारखंड पुलिस की टीम ने एक गोल्ड और चार सिल्वर पदक हासिल किया। तेलंगाना पुलिस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया, बल्कि ओवरऑल चैंपियन बनने का भी गौरव हासिल किया।

रिजल्ट

मुख्यमंत्री ट्रॉफी : तेलंगाना

डॉग स्क्वायड : पहला स्थान बीएसएफ, दूसरा स्थान तेलंगाना

पुलिस फोटोग्राफी : पहला स्थान तमिलनाडु, दूसरा स्थान आंध्र प्रदेश

कंप्यूटर अवेयरनेस : पहला स्थान आईटीबीपी, दूसरा स्थान बीएसएफ

एंटी सबोर्डिनेट चेक : पहला स्थान तेलंगाना, दूसरा स्थान एसपीजी

बेस्ट डॉग कंपटीशन : पहला स्थान मध्य प्रदेश

साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन : पहला स्थान तेलंगाना, दूसरा स्थान आंध्र प्रदेश व तीसरे स्थान पर झारखंड

    Leave a Response