About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 22, 2026
Politics

तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे बिहार के मंत्री अशोक चौधरी, कहा विपक्षी एकता को नीतीश कुमार मजबूत कर रहे

Share the post

रांची। बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारी डॉ अशोक चौधरी सेवा विमान से पटना से रांची पहुंचे। चौधरी तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे है। इस दौरान वह विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। रांची ऐयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए डॉ चौधरी ने कहा की विपक्षी एकता मजबूत हो इसके लिए सार्थक प्रयास नीतीश कुमार के द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में पहले चरण की बैठक 12 जून को पटना में हो रही है, आगे और भी बैठकें होंगी। उन्होंने कहा झारखंड में पार्टी की सम्भावनाएं काफी प्रबल है। हम संगठन विस्तार हेतु संकल्पित है। भाजपा नेताओं द्वारा विभिन्न आरोप लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा सब के आरोपों पर प्रतिक्रिया आवश्यक नहीं है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जदयू नेता श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सागर कुमार, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, अखिलेश राय, मुनेश्वर कुमार एवं रामजी प्रसाद व अन्य ने उनका स्वागत किया।

Leave a Response