About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 24, 2026
Sport

पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया

टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 4 बार Champion बनने का सपना साकार किया

Share the post

रांची। ओमान में खेले गए पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी के खिताबी मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से अंगद बीर सिंह और अरिजीत सिंह हुंदल ने 1-1 गोल किए। भारत जूनियर एशिया कप हॉकी 2023 में अपराजित रहा। भारत की ओर से अंगद बीर सिंह (8वें मिनट में) और अरिजीत सिंह हुंदल (20वें मिनट में) ने 1-1 गोल दागे। वहीं, पाकिस्तान की ओर से मुहम्मद अब्दुलाह (38वें मिनट में) ने एकमात्र गोल किया। भारत ने मेन्स जूनियर एशिया कप में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का नया रिकॉर्ड बना लिया। टीम ने इससे पहले 2004, 2008 और 2015 में खिताब जीता था। जबकि पाकिस्तान ने 1988, 1992, 1996 में टूर्नामेंट जीता था। इस जीत के साथ ही भारत मलेशिया में FIH मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए INR 2.00 लाख और सहायक स्टाफ के लिए INR 1.00 लाख के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी टीम इंडिया

मौजूदा चैंपियन भारतीय हॉकी टीम ने चीनी ताइपे पर 18-0 की एकतरफ़ा जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। अपने दूसरे मैच में भारत ने जापान को 3-1 से मात दी। जबकि टीम ने अपने लीग स्टेज के आख़िरी मैच में थाईलैंड पर भी 17-0 की बड़ी जीत हासिल की थी। भारत ने सेमी-फ़ाइनल में रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया को 9-1 से हराकर फ़ाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की थी।

Leave a Response