About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
Politics

भाजपा सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने अलबर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया

कुश्ती खिलाड़यों के ऊपर हुए पुलिस हमले व अयोध्या की छात्रा अनन्या की बलात्कार और हत्या के खिलाफ रोड में उतरे लोग

Share the post

रांची। महिला कुश्ती खिलाड़यों के ऊपर हुए पुलिस हमले और अयोध्या की छात्रा अनन्या की बलात्कार और हत्या के खिलाफ कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने अलबर्ट एक्का चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्षन में इंटक, सीटू, ऐक्टू, एटक व एआईयूटीयूसी से जुडे   मजदूर कर्मचारी, महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एटक के प्रदेश महासचिव अशोक यादव ने कहा की देश में भाजपा सरकार द्धारा बलात्कारियों को राजनितिक संरक्षण दिया जा रहा है। केंद्र सरकार को अब बताना होगा की वे बेटियों के पक्ष में हैं या बलात्कारियों के पक्ष में, जवाब नहीं मिला तो लड़ाई का खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। वहीं, ऐक्टू के प्रदेश महा सचिव शुभेंदु सेन ने कहा की भाजपा राज में बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गईं है। यह आरएसएस की दिशा में देश को चलाने की सरकार की नीतियां की देन है। कुश्ती खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिलने तक आन्दोलन जरी रहेगा।   सीटू नेता अनिर्बान बॉस ने कहा कि महीला कुश्ती खिलाड़ियों के पदक जीतने पर फोटो खींचा कर गर्व महसूस करने वाले नेताओ को अब ये जवाब देना पड़ेगा की कानून का राज़ क्यों आज कटघरे में खडा हो गया है। विरोध प्रदर्शन मे इंटर के सचिव संजीव सिन्हा, रेशमा खातून, एआईटीयूसी के मिंटू पासवान, बगाईचा के फॉदर टॉम, ऐक्टू के भुवनेश्वर केवट, सुदामा खलखो, भीम साहू, तारामणि साहू, इकबाल हसन, सीटू के एस के रॉय, नवीन चौधरी, बिना लिंडा, शान्ति सेन, बैंक फेडरेशन नेता अभिजीत मल्लिक, एटक से सुनील साह, अलोका कुजूर अजय सिंह, इंटक के जॉन पॉल आदी मुख्य रुप से उपस्थित थे ।

Leave a Response