About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 15, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsWeather Updates

स्पेशल मौसम बुलेटिन : झारखंड में 17-18 को भारी बारिश का अलर्ट | आज कई इलाकों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट

Share the post

रांची। झारखंड में मानसून फिर पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त को राज्य के कई इलाकों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 17 और 18 अग़स्त को कई जिलों में भारी बारिश से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए स्पेशल मौसम बुलेटिन जारी किया गया है। राज्य में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए कृषि और कृषक के लिए भी विशेष बुलेटिन जारी किया है। रांची मौसम केंद्र ने राज्य के लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिला में 17 अगस्त को भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को इन जिलों के कई इलाकों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। 18 अगस्त को लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़ और बोकारो जिला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 16 अगस्त को गुमला, रांची, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, इन जिलों के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून को लेकर झारखंड में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए कृषि-बागवानी की फसल और वृक्षारोपण को मामूली नुकसान और निचले इलाके में जलजमाव की संभावना व्यक्त की गई है। इसको लेकर मौसम केंद्र ने जलनिकासी की उचित व्यवस्था, तैयार हो चुके फल एवं सब्जियों के तुड़ाई कर सुरक्षित स्थान पर रखने और जल जमाव वाकई क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी है।

Leave a Response