About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 12, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

3 बजे चुनाव आयोग का प्रेस कॉन्फ्रेंस : विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

Share the post

रांची। चुनाव आयोग आज दिन के 3 बजे प्रेस कॉन्फेंस करेगा। जिसमें विधानसभा यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। हरियाणा की विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना है। यह समय सीमा हाईकोर्ट ने तय की है। आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था। लेकिन उसने महाराष्ट्र का दौरा अभी तक नहीं किया है। अक्सर चुनाव की तारीखों का ऐलान करने से पहले आयोग की टीम संबंधित राज्य का दौरा कर वहां चुनाव से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेती है। इसलिए माना जा रहा है कि आयोग जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर सकता है।

2014 में आखिरी बार जेएंडके में चुनाव हुआ था

धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे। इससे पहले साल 2014 में आखिरी बार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हुआ था। आयोग के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के जिलों में चुनाव संपन्न कराना बड़ी चुनौती है। यहां के कई इलाके संवेदनशील हैं।

कब कहां हो रहा कार्यकाल खत्म

288 सीट वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 8 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा। यहां चुनाव 2019 में हुए थे। 90 सीट वाली हरियाणा में भी 2019 में चुनाव हुए थे। 3 नवंबर 2024 को कार्यकाल खत्म हो रहा। 81 सदस्यों वाली झारखंड में भी 2019 में चुनाव हुए थे। 4 जनवरी 2025 को कार्यकाल खत्म हो रहा है। यहां जेएमएंम-कांग्रेस की सरकार है।

Leave a Response