About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi News

नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Share the post

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मीटिंग में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर फोकस रहेगा। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री अपने राज्यों के बारे में बातचीत करेंगे। वहीं, इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल नहीं होंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि नीति आयोग की बैठक में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन नहीं जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार 7 राज्यों के मुख्य मंत्रियों ने बैठक में आने से इनकार कर दिया है। इनमें तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, केरल और झारखंड शामिल हैं। वहीं, इस बैठक में शामिल होने के लिए बंगाल, , असम, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गोवा के सीएम राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में पहुंच गए हैं।

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने पर चर्चा होग

आज होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में विकसित भारत 2047 को लेकर चर्चा की जाएगी। भारत को विकसित बनाने के लिए राज्यों की भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी। नीति आयोग का कहना है कि देश 5 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को हासिल करेगा। केंद्र सरकार ने 16 जुलाई को नीति आयोग की नई टीम का ऐलान किया। इसमें चार पूर्णकालिक सदस्यों के अलावा भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के 15 केंद्रीय मंत्रियों को पदेन सदस्य या विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Leave a Response