+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, September 17, 2025
Latest Hindi NewsPolitics

Congress Mla अंबा प्रसाद के रांची व बड़कागांव घर ED की रेड

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड में ED ने छापेमारी की है, इनमें बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के धुर्वा स्थित आवास पर छापेमारी की गई है। साथ ही उनके क्षेत्र बड़कागांव में उनके आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है। अंबा प्रसाद के दोनों ठिकानों पर ईडी की तड़के 5 बजे के करीब पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार जमीन में घपला, अवैध कब्जा और ट्रांसफर पोस्टिंग जैसे मामलों को लेकर ईडी यह रेड कर रही है। कांग्रेस की बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, सीओ शशि भूषण के ठिकानों सहित कुल 17 स्थानों पर ईडी ने एक साथ दबिश दी है। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के रांची, हजारीबाग और रामगढ़ स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई। ईडी की टीम कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के रांची के धुर्वा स्थित आवास पर मंगलवार सुबह ही पहुंची, विधायक के सरकारी आवास में कागजात खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अंबा प्रसाद भी आवास में ही मौजूद हैं। वहीं, सीओ शशिभूषण के रांची, धनबाद और हजारीबाग स्थित ठिकानों पर एक साथ रेड की सूचना है. रांची के हवाई नगर रोड स्थित आवास पर भी रेड की जा रही है।

Leave a Response