लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में BPJ व JJP का गठबंधन टूटा | CM मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दिया
![national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/03/9-750x450.webp)
![Before the Lok Sabha elections, the alliance of BPJ and JJP broke in Haryana. CM Manohar Lal Khattar resigned from his post](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/03/9-1024x683.webp)
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व तरुण बतौर पर्यवेक्षक चंडीगढ़
आज ही नई सरकार का गठन शाम तक हो सकता है
रांची। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BPJ) व जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूटा गया है। CM मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मनोहर लाल के अलावा पूरी कैबिनेट ने सीएम आवास में मीटिंग के बाद राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और फिर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ पूरी कैबिनेट ने भी अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा। मिली जानकारी के अनुसार सीएम मनोहर लाल खट्टर इस्तीफा देने के बाद दोपहर बाद भाजपा विधायक दल के साथ मीटिंग के लिए सीएम आवास पहुंचे। इससे पहले उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात की और कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व तरुण बतौर पर्यवेक्षक चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार सीएम खट्टर ही रहेंगे व पूरा मंत्रिमंडल बदल जाएगा। अब बीजेपी निर्दलीय के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।