+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

झामुमो रांची जिला समिति अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष बने फरीद खान

Share the post

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रांची जिला के वर्ग संगठनों के जिला समिति का गठन किया। इसके तहत रांची जिला समिति अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष फरीद खान को बनाया गया है। युवा मोर्चा का अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को महिला मोर्चा का अध्यक्ष नयन तारा उरांव, किसान मोर्चा का अध्यक्ष डब्बू लाल महतो क्रिडा मोर्चा का अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, महिला मोर्चा महानगर समिति का अध्यक्ष संध्या गुड़िया को बनाया गया है। वहीं, छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय समिति का अध्यक्ष अमन तिवारी व छात्र मोर्चा डीएसपीएमयू समिति का अध्यक्ष मनीष राजा को बनाया गया है। इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कार्यालय आदेश जारी कर दिया।

Leave a Response