About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
Weather Updates

साइक्लोन मिचौंग: कल से झारखंड में दिखेगा इसका असर । कई जगहों में बारिश होगी

Share the post

कई ट्रेनों को रद्द किया गया

रांची। 5 दिसम्बर से झारखंड में साईक्लोन का असर दिखेगा। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आएगी। पांच और छह दिसंबर को दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश की संभावना है। ओडिशा में साइक्लोन मिचौंग का आंशिक असर झारखंड पर देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री और न्यूनतम 16 से 18 डिग्री रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से पूरे झारखंड के मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जब तक उत्तर पश्चिमी दिशा से ठंडी हवा नहीं आएगी। तब तक जिस तरह की ठंड पड़नी चाहिए, नहीं पड़ेगी। क्योंकि अभी दो-तीन दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। पांच व छह दिसंबर को राज्य के दक्षिणी और मध्य इलाके में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। वहीं, दिन भर बादल छाए रहने से तापमान बढ़ गया है।

मौसम का असर: ये ट्रेनें अलग-अलग दिन रद्द रहेंगी

• 13352 अलापुझा–धनबाद एक्सप्रेस 6-7 दिसंबर को रद्द रहेगी।

• 12836 सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु- हटिया एक्सप्रेस 5 दिसंबर को रद्द रहेगी।

• 13351 धनबाद-अलापुझा एक्सप्रेस तीन और चार दिसंबर को रद्द रहेगी।

• 18638 सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु–हटिया एक्सप्रेस 5 दिसंबर को रद्द रहेगी।

• 22838 एर्नाकुलम-हटिया धरती आबा एक्सप्रेस ट्रेन 6 दिसंबर को रद्द रहेगी।

Leave a Response