+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Latest Hindi News

धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या करने वाले की हुई शिनाख्त

Share the post

रांची। धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। डीसी वरुण रंजन व एसएसपी संजीव कुमार के मुताबिक हत्या करने वाले आरोपी की शिनाख्त की जा चुकी है। कुछ खोखा भी जेल के अंदर से बरामद हुआ है। जिस पिस्टल से गोली मारी गई थी, वह पिस्टल फिलहाल बरामद नहीं हो सका है। मीडिया से बातचीत के दौरान डीसी वरुण रंजन ने कहा कि जिसके द्वारा इस हत्या को अंजाम दिया गया है, पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर ली है। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे का अनुसंधान जारी है, घटना की जांच के लिए एक इंक्वारी कमेटी गठित की गई है। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिटी एसपी और डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर की एक टीम बनाई गई है। इसके साथ ही मजिस्ट्रेट इंक्वॉरी के लिए भी लिखा गया है। डीसी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति से आगे पूछताछ पुलिस कर रही है। हालांकि गोली किसने चलाई है, इसका खुलासा अब तक नहीं किया गया है। एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि हत्या करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर लिया गया है। उससे पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द ही पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।

Leave a Response