About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
CrimeNews

गैंगस्टर अमन सिंह की 6 गोली मारकर हत्या कर दी गई

Share the post

रांची। झारखंड के धनबाद मंडल कारा में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या की दी गई। मिली जानकारी के अनुसार अमन सिंह को 6 गोली मारी गई। घटना के बाद धनबाद मंडल कारा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही डीसी वरुण रंजन और एसएसपी संजीव कुमार मंडल कारा पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जेल को पुलिस छावनी बना दिया गया है। जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी धनबाद मंडल कारा में कैंप किए हुए हैं, जेल की छानबीन कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर जेल में पिस्टल कैसे आया। मिली जानकारी के अनुसार, अमन सिंह ने कुछ दिनों पहले ही अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर किसी निजी अस्पताल में इलाज करने के लिए गुहार भी लगाई थी। बता दें कि पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेस नेता नीरज सिंह हत्याकांड मामले में अमन सिंह जेल में बंद था।

Leave a Response