About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 18, 2026
News

हेमंत सरकार के 4 साल आज ! CM नियुक्ति पत्र भी बांटेंगे

Share the post

मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

रांची! 29 दिसंबर 2023 हेमंत सोरेन सरकार ने अपने 4 साल पूरे कर लिए. सरकार के चार साल पूरे होने पर मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमंत सोरेन लोगों को कई योजनाओं की सौगात देंगे. इसके अलावा इस अवसर पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे. सरकार के चार साल पूरे होने पर आज हेमंत सोरेन लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे. इसके लिए प्रदेश भर से लाभार्थी यहां पहुंचे हैं. कार्यक्रम को देखते हुए रांची की ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा को भी चुस्त दुरुस्त किया गया है. मोरहाबादी मैदान से सरकार अपनी उपलब्धियां गिनवाएगी. इस मौके पर फुटबॉल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. यहां सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी प्रदर्शनी भी लोगों को दिखाई जाएगी. सरकार की तरफ से 2020 से लेकर 2023 तक उन्होंने जो भी काम की है, उन्हें लोगों के सामने पेश किया जाएगा. सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया जाएगा.

Leave a Response