About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
Politics

रांची पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

कल हेमंत सोरेन, केजरीवाल व भगवंत मान मीडिया को 2 बजे संबोधित करेंगे

Share the post

रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरुवार को रात 9 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचें। यहां से दोनों मुख्यमंत्री hotel radison blue के लिए रवाना हो गए। 2 जून को मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दिन के 2 बजे, मुख्यमंत्री आवास परिसर में संयुक्त रूप से मीडिया को सम्बोधित करेंगे। जब तीनों मुख्यमंत्रियों के बीच मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ है, ऐसे में इसके बड़े सियासी मायने हो सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषक इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण मान रहे हैं। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर केंद्र की सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली-झारखंड में ईडी और आईटी की हाल की कार्रवाइयों और 2024 के चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है। केजरीवाल और हेमंत सोरेन दोनों ही अलग-अलग मसलों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर रहे हैं। इसे केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोचेर्बंदी के प्रयास के तौर भी देखा जा सकता है।

7 फरवरी को दोनों मिले थे

इससे पहले बीते 7 फरवरी को केजरीवाल और हेमंत सोरेन के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई थी। तब मुलाकात की तस्वीर सीएम केजरीवाल ने खुद करते हुए ट्वीटर पर लिखा था, देश के विभिन्न मुद्दों पर हमारे बीच सार्थक बातचीत हुई। हेमंत सोरेन ने कहा था कि मुलाकात के दौरान झारखंड और दिल्ली से जुड़े विकास के विभिन्न मुद्दों पर बात हुई है। फरवरी के बाद दोनों राज्यों में ईडी और आईटी की कार्रवाई में कई नए पन्ने जुड़े हैं। इसे लेकर केजरीवाल और सोरेन दोनों केंद्र की सरकार के खिलाफ मुखर रहे हैं। दूसरी और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी विपक्षी एकजुटता के लिए अलग-अलग स्तरों पर कोशिश हो रही है। केजरीवाल सरकार की ही तर्ज पर सोरेन ने झारखंड में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की पहल की है। राज्य में चुने गए स्कूलों को दिल्ली की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर काम शुरू हुआ है।

Leave a Response