![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/07/3-1.webp)
![Zap-8 jawan died of heart attack](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/07/3-1.webp)
रांची। गढ़वा जिला में भंडरिया थाना में पदस्थापित जैप-8 जवान की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। जवान को अचानक हार्टअटैक आया जिससे वे अचेत होकर नीचे गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए भंडारिया उप स्वास्थ्य केंद ले जाया गया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार जवान का नाम चंद्रिका सिंह है और वे भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी पंचायत के बैगाडीह के रहने वाला था। इधर इस घटना की सूचना भवनाथपुर थाना प्रभारी द्वारा परिजनों को दे दी गई है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम के पश्चात गढ़वा पुलिस लाइन में सलामी दी गई।जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
add a comment