About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
NewsSocial

विश्व आदिवासी दिवस आज : रांची पूरी तरह से आदिवासी महोत्सव के रंग में रंग गई

Share the post

रांची। आज यानी 9 अगस्त 2024 को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। इसको लेकर झारखंड में एक अलग तरह का माहौल बना हुआ है। राजधानी रांची में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। झारखंड आदिवासी महोत्सव का उद्घाटन दिन के 12 बजे बिरसा मुंडा स्मृति पार्क (जेल चौक) में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, विशिष्ट अतिथि राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन शामिल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इस दौरान मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य गणमान्य लोग भी शिरकत करेंगे। अतिथि मेले में लगाए गए प्रदर्शनी शिविर, आदिवासी चित्रकार शिविर और आदिवासी व्यंजनों का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित करेंगे। समारोह के लिए बिरसा मुंडा स्मृति पार सह संग्रहालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के कई राज्यों से कलाकार रांची पहुंच चुके हैं। इस अवसर पर झारखंड के साहित्यकारों से जुड़ी पुस्तकों के स्टॉल भी लगाए गए है।

जेल चौक तक रीझ-रंग शोभा यात्रा निकाली जाएगी

9 -10 अगस्त को होने वाले आदिवासी महोत्सव के लिए बिरसा स्मृति पार्क सह संग्रहालय पूरी साज-सज्जा के साथ तैयार है। इस अवसर पर धुमकुड़िया भवन करम टोली चौक से बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान जेल चौक तक रीझ-रंग शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिजोरम, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा आदि राज्यों के कलाकार पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही अखाड़ा दर्शन, आठ जनजातियों का गीत नृत्य, पद्मश्री मुकुंद नायक द्वारा नागपुरी गीत नृत्य, जननी झूमर वर्षा लकड़ा एवं उनके समूह द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की ऐतिहासिक गाथा का वर्णनात्मक संगीतमय नृत्य नाटक, संथाली बैंड द्वारा प्रस्तुति, झारखंड झरोखा लोक कला वाद्य यंत्र एवं वेशभूषा की प्रस्तुति मेले में की जाएगी.

दिव्यांग बच्चे भी दिखाएंगे दम

वहीं, आदिवासी दिव्यांग बच्चों द्वारा चरित्र गुणों पर आधारित नाटक, परिधान दर्शन में आदिवासी संस्कृति इन फ्रैगमेंट स्टाइलिश एवं आश्रम विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नाटक प्रस्तुत किया जाएगा. इस बार आदिवासी महोत्सव के दौरान 12 पुस्तकों का विमोचन और वनाधिकार पट्टे वितरित किए जाएंगे.

आतिशबाजी और लेजर शो होगा आकर्षण

आदिवासी महोत्सव के दौरान आतिशबाजी और लेजर शो खास आकर्षण होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय आदिवासी चित्रकार शिविर, कला और शिल्प प्रदर्शनी और वृत्तचित्र प्रदर्शन भी लोगों को खूब लुभाएंगे।

Leave a Response