About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 17, 2026
international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
Latest Hindi News

महिला हॉकी इंडिया लीग : सूरमा पर भारी पड़े वॉरियर्स | पहला संस्करण का खिताब ओड़िशा ने जीता

Share the post

रांची। मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी, रांची में खेले गए महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) फाइनल का खिताब ओडिशा वॉरियर्स ने अपने नाम कर लिया। ओड़िशा ने जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 से हराकर पहले संस्करण में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस फाइनल मैच को देखने के लिए दर्शकों का हुजूम स्टेडियम में उमड़ा। पूरा स्टेडियम खचाखच भरा रहा। चैंपियन टीम को 1.5 करोड़ रुपए व ट्रॉफी देकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता टीम सूरमा को 1 करोड़ मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का खेल के प्रति प्रेम एवं गहरे लगाव की बानगी आज फिर देखने को मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एचआइएल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री यहां जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब एवं ओडिशा वॉरियर्स के बीच खेले गए फाइनल मुकाबला का लुत्फ उठाया तथा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्यु कुमार सोनू, विधायक कल्पना सोरेन को अपने बीच पाकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ। मुख्यमंत्री भी गर्मजोशी के साथ खिलाड़ियों को चीयर करते हुए नजर आए। फाइनल मुकाबला के दौरान मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस रंगारंग कार्यक्रम एवं आतिशबाजी का हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने आनंद उठाया। महिला हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन संस्करण का शानदार समापन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष हॉकी इंडिया डॉ दिलीप तिर्की, सेक्रेटरी जनरल हॉकी इंडिया भोलानाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Response