+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
रांची रेलवे स्टेशन फाइल फोटो
News

रांची रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिरी महिला की मौत

Share the post

रांची रेलवे स्टेशन न्यूज

रांची। रांची रेलवे स्टेशन में दिन में एक बड़ा हादसा हो गया। दिन के करीब 2.30 बजे एक महिला अपने पति के साथ गलती से जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ गई। जब महिला व उसके पति को पता चला कि हमलोग दूसरे ट्रेन में चढ़ गए हैं तो दोनों चलती ट्रेन से उतरने लगे। पति ट्रेन से तो उतर गया लेकिन महिला उतरने के दौरान गिर कर रोल हो गई। महिला के गिरने के बाद उसके पति व लोगों ने ट्रेन के निचे से बाहर निकाला। लेकिन तबतक महिला की मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार मृतक महिला अपने बेटा का विशाखापट्टनम में एडमिशन कराकर रांची पहुंची थी। मृतक महिला व उसके पति को डालटनगंज जाना था। इसी दौरान दूसरे ट्रेन में चढ़ जाने के कारण यह हादसा घट गया। महिला का नाम अंजुम बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response