About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Weather Updates

Weather Report : ठंडी हवा चलने से ठिठुरने को मजबूर हुए लोग | शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी

Share the post

रांची। झारखंड के सभी जिलों में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। आसमान साफ होने के बाद लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ठंडी हवा चलने से लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में गुमला सबसे कम न्यूनतम तामपान 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंड रहा। रांची में भी जबर्दस्त शीतलहर देखी गई। अस्पताल में भी ठंड लगने की वजह से बेड भरी पड़ी है। ऐसे में आज भी लोगों को ठंड से काफी सचेत रहने की जरूरत है। शीतलहर को लेकर पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी है। रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल जबरदस्त शीतलहर झारखंड में देखा जा रहा है। श्रीनगर और हिमालय के जो हिल स्टेशन है, उनमें जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। इस कारण अभी जो हवा आ रही है, उनमें काफी कनकनी देखी जा रही है। लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है, वरना बीमार पड़ सकते हैं। आज पूरे राज्य में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य में जबर्दस्त शीतलहर चल रहा है। सुबह में धुंध और कोहरा देखने को मिलेगा। दोपहर में अच्छा खासा धूप तो रहेगा, लेकिन बर्फ जैसी कनकनी हवा चलेगी। जिससे धूप में भी आपको जबरदस्त ठंड का एहसास होगा। राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान अगले 3 दिनों में (2-4) डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

तापमान में 8.3 डिग्री सेंटीग्रेट गिरावट आई

झारखंड में लगातार चल रही ठंडी हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। न्यूनतम पारा गिर कर 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन जनवरी को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहेगा, लेकिन बाद में धीरे-धीरे आसमान साफ हो जाएगा। राज्य में पिछले तीन दिनों में तापमान में 8.3 डिग्री सेंटीग्रेट गिरावट आई है। रांची में 31 दिसंबर 2024 को पारा में 4.9 डिग्री गिरावट दर्ज की गई थी। एक जनवरी को 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड और 2 जनवरी को दो डिग्री सेंटीग्रेड न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे आ गया है। न्यूनतम तापमान रांची के कांके में दर्ज किया गया है। रांची में गुरुवार को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है।

न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे

रांची : 6.6

जमशेदपुर : 10.0

डालटनगंज : 7.0

बोकारो : 8.4

चाईबासा : 7.8

Leave a Response