About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Oplus_131072
Latest Hindi NewsNews

हम कानून को मानने वाले हैं, इसलिए ED के बुलावे पर आए हैं : आलमगीर आलम

Share the post

रांची। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ED कार्यालय पहुंच गए, दिन के 10.43 बजे वे बिना एस्कॉर्ट के ed कार्यालय पहुंचे। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि हम कानून को मानने वाले है, इसलिए ed के बुलावे पर आए हैं। बता दें कि कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम से 14 मई 2024 यानी मंगलवार को ईडी पूछताछ करेगी। ईडी ने मंत्री को समन भेजकर मंगलवार को 11 बजे एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया है। बता दें कि मंत्री के सरकारी पीएस संजीव लाल, लाल के नौकर जहांगिर आलम व अन्य के ठिकानों पर 6 मई 2024 को ईडी ने रेड मारी थी। रेड के दौरान लाल के नौकर के यहां से करोड़ों रूपए बरामद किए गए थे। साथ ही संजीव के घर से भी लाखों रुपए ईडी के हाथ लगे थे। संजीव के नौकर जहांगीर के घर से करीब 35 करोड़ रुपए कैश व ज्वेलरी बरामद हुए थे। जिसके बाद 6 मई को ही ईडी ने देर रात संजीव लाल व उनके नौकर को गिरफ्तार कर लिया था। अभी दोनों ईडी के रिमांड पर हैं। संजीव लाल व जगांगीर ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए हैं। अब इसी को लेकर ईडी मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ करेगी। मंत्रीको पीएमएलए के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया है। 70 वर्षीय कांग्रेस नेता आलमगीर आलम झारखंड में ग्रामीण विकास मंत्री हैं और राज्य विधानसभा में पाकुड़ सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह छापेमारी झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र के राम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही जांच के सिलसिले में थी, जिन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। यह विभाग में कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है।

Leave a Response