

रांची। झारखंड के गुमला जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के नातापाल गांव में मंगलवार देर रात 11 फुटबॉल खिलाड़ियों की अचानक तबियत बिगड़ गई। घायलों में 7 महिला खिलाड़ी और 4 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार नापातोल गांव से खिलाड़ियों की टीम फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलने रायडीह प्रखंड़ के कोनार टोली गांव गए थे। फुटबॉल खेलने के दौरान अचानक एक महिला खिलाड़ी बेहोश हो गई। उसके कुछ देर बाद 11 लोग की भी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद खिलाडिय़ों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां से 7 महिला खिलाड़ियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए गुमला रेफर कर दिया गया। जिसमें 2 की हालत नाजुक हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। मामले की जानकारी गांव वालों ने प्रशासन को दी। इंस्पेक्टर बैजू मेडिकल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रात 10 बजे सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने 7 महिला खिलाड़ियों को बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया है। इनमें 2 खिलाड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गुमला सदर अस्पताल में सभी खिलाड़ियों को भर्ती कराया गया।