About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 22, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
HealthLifeNews

मुंबई में ट्रेन से टकराकर लड़के की मौत, वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Share the post

नेशनल लेटेस्ट न्यूज

चेतावनी: ये वीडियो लोगों को विचलित कर सकती है

रांची। मुंबई से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां मलाड रेलवे स्टेशन पर एक लड़के की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़का प्लेटफॉर्म पर पटरी के पास खड़ा होकर हाथ धो रहा ता। इसी दौरान पटरी पर ट्रेन आ जाती है। लड़के का सिर ट्रेन के इंजन से टकरा जाता है जो मौके पर ही दम तोड़ देता है। जानकारी के अनुसार, ये मामला 17 जून का है। इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। वीडियो में एक लड़का प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर पटरियों पर हाथ धो रहा है। हाथ धोने के बाद वो पानी पीने लगता है। इसी दौरान दूसरा लड़का उससे बोतल लेकर हाथ धोने लगता है। तभी पटरी पर एक लोकल ट्रेन आती है। ट्रेन का इंजन लड़के के सिर से टकरा जाता है और वह ट्रेन से काफी दूर उछलकर प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ता है। बता दें कि मृतक की पहचान मयंक शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर था। यहां उसने अपने दोस्त के साथ टिफिन से खाना खाया। इसके बाद वो बोतल से पानी पी रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद उसके दोस्त को भी चोट आई है। उसका इलाज चल रहा है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response