About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 15, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
EconomyEntertainmentNews

मैकलुस्कीगंज के नकटा पहाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

  • पहाड़ी में ट्रैकिंग के लिए रास्ता बनाने का निर्देश

 रांची। खलारी प्रखंड के मैकलुस्कीगंज में पर्यटन के विकास हेतु टूरिज्म प्लेस का निरीक्षण डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने किया गया। निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने ड्रीम डेस्टिनेशन, डेगा डेगी नदी, नकटा पहाड़ (चान्हो अंचल) और सर्वधर्म स्थल दुल्ली का निरीक्षण किया। जिसपर इन स्थानों के विकास के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। नकटा पहाड़ी को पर्यटन के रूप में विकसित करने हेतु पहुंच पथ बनाने एवं पहाड़ के आस-पास चिल्ड्रेन पार्क, कियोस्क निर्माण, बिजली, पानी की व्यवस्था करने एवं नकटा पहाड़ी में ट्रैकिंग के लिए रास्ता बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया। साथ ही इस पर जल्द कार्य करना सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण क्रम में अंचल अधिकारी शिशुपाल आर्य, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, खलारी इंस्पेक्टर फरीद आलम, मैकलुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह,  कर्मचारी असित सहदेव, संजय साहू, कनीय अभियंता रवि रंजन, अमीन कृष्णा एवं संबंधित सभी अधिकारी शामिल थे।

पलामू एक्सप्रेस का स्टॉपेज करने की मांग

मैकलुस्कीगंज में डीएमएफटी योजना से सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। साथ ही वहां मौजूद एंग्लो इंडियन ने उपायुक्त रांची से बातचीत के क्रम में मैकलुस्कीगंज में पलामू एक्सप्रेस का स्टॉपेज करने की मांग की। जिसपर उपायुक्त द्वारा आश्वासन दिया गया की इस पर संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी। बातचीत के क्रम में एंग्लो इंडियन द्वारा यहां अस्पताल के निर्माण, ओल्ड एज होम का निर्माण की मांग की गई। जिस पर उपायुक्त द्वारा इस संबंध में विचार कर इसे पूरा करने की दिशा में कार्य करने का आश्वासन दिया।

वन विभाग का जर्जर बंगला इको टूरिज्म बनेगा

वन विभाग का जर्जर बंगला जो जीर्णशीर्ण हालत में हैं, उसे ध्वस्त कर नए से बनाने का निर्देश दिया एवं इस बंगले को इको टूरिज्म में विकसित कर यहां कॉटेज निर्माण कराने का निर्देश दिया एवं डेगा डेगी नदी के किनारे पर्यटकों को बैठने हेतु शेड निर्माण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। उपायुक्त रांची ने कहा कि मैकलुस्कीगंज में पर्यटन के विकास हेतु टूरिज्म प्लेस का विकास करना हमारी मुख्य प्राथमिकता हैं। यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। यहां पर्यटन के विकास के लिए सभी जरूरी जरूरतों को जल्द पूरा किया जायेगा।

News Box Bharat latest news

Leave a Response