About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

मंत्री हफीजुल हसन के तर्ज पर बेबी बनेंगी मंत्री

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

  • 3 जुलाई को राजभवन में दिवगंत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी लेंगी मंत्री पद की शपथ

रांची। झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के तर्ज पर दिवगंत शिक्षा एवं उत्पाद मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बड़ा दांव खेलने जा रहा है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद शिक्षा और उत्पाद मंत्री के रिक्त पद को हो सोमवार को भर दिया जाएगा। यानि 3 जुलाई 2023 को दिन के 12 बजे मंत्री पद की शपथ राजभवन में स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी लेंगी। राज्य सरकार के अनुरोध पर राजभवन ने अनुमति दे दी है। बता दें कि 6 अप्रैल को झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन हो गया था। वह डुमरी विधानसभा से विधायक थे। डुमरी विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो पूरी तरह से तैयार हो गया है। कभी भी डुमरी विधानसभा के उपचुनाव को लेकर इलेकशन कमिशन घोषणा कर सकता है। अब झामुमो बेदी देवी को मंत्री बनाकर डुमरी विधानसभा से बड़ा दांव खेलने जा रहा है। उप चुनाव से पहले बेबी देवी को मंत्री झामुमो मास्टर स्ट्रोक है। इससे पहले झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद उनके बेटे हफिजुल हसन को विधायक बनने से पहले मंत्री बनाया गया था। इस विधानसभा के उपचुनाव में हफीजुल हसन ने बाजी मार ली थी। अब फिर से इसी कहानी को झामुमो दोहराने चाह रहा। ऐसे डुमरी विधानसभा झामुमो को मजबूत किला माना जाता है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response