About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi News

तकनीकी खराबी: रांची-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट रद्द |बीजेपी सांसद आदित्य साहू भी विमान में थे सवार

Share the post

Air India flight : रविवार शाम एयर इंडिया की बिरसा मुंडा एयरपोर्, रांची से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट IX-1200 को ऐन मौके पर तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया। फ्लाइट शाम 6:00 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन गड़बड़ी के चलते करीब दो घंटे तक रनवे पर ही खड़ी रही। यात्रियों की बढ़ती बेचैनी और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए इसे पूरी तरह रद्द करने का निर्णय लिया गया। इस विमान में बीजेपी सांसद आदित्य साहू भी सवार थे। फ्लाइट में करीब 150 यात्री सवार होने वाले थे, जिनमें राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी शामिल थे। अचानक उड़ान रद्द होने की सूचना मिलते ही यात्री भड़क उठे और कई ने एयरपोर्ट परिसर में हंगामा किया। प्रतीक्षालय में घंटों फंसे यात्रियों ने एयरलाइन पर सूचना देने में देरी और वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर स्पष्टता न देने का आरोप लगाया।

अधिकारियों ने बताई वजह

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक आर. मौर्य ने बताया कि तकनीकी खराबी के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट रद्द की गई। उन्होंने कहा, खामी मिलने पर इंजीनियरों ने जांच की, लेकिन समय रहते समाधान नहीं निकाला जा सका।निदेशक ने बताया कि दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अगली सुबह की फ्लाइट में शिफ्ट किया गया, जबकि रद्दीकरण चाहने वालों को पूर्ण रिफंड दिया जा रहा है।

अन्य गंतव्यों के लिए वैकल्पिक प्रबंध

मुंबई और पुणे जैसे अन्य शहरों के लिए यात्रा कर रहे यात्रियों को एयर इंडिया और एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा दूसरी फ्लाइट्स या ट्रांसफर की सुविधा दी गई। हालांकि, कई यात्रियों ने निजी स्तर पर अन्य एयरलाइंस से टिकट खरीदकर यात्रा पूरी की। इस घटना के बाद एयरपोर्ट प्राधिकार ने तकनीकी निरीक्षण और सुरक्षा मानकों को और सख्त बनाने का निर्णय लिया है।

Leave a Response