About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
News

नेपाल व बिहार बॉर्डर के पास मॉडल के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी रांची के तनवीर खान अरेस्ट

Share the post

लव जिहाद न्यूज

रांची। बिहार की रहने वाली मॉडल मानवी राज के साथ यौन उत्पीड़न करने और धर्म परिवर्तन के मामले में फरार चल रहे रांची के तनवीर खान को झारखंड पुलिस ने नेपाल व बिहार बॉर्डर के पास से दिन के 3 बजे अरेस्ट कर लिया। तनवीर को पुलिस अब गुरुवार को रांची लाएगी। इसके बाद कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।

रांची कोर्ट में 164 का बयान दर्ज हुआ था

बता दे कि 8 जून को भागलपुर की मॉडल मानवी राज ने रांची कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया था। इससे पहले 7 जून को मुंबई से रांची पहुंचने के बाद पीड़िता मॉडल का मेडिकल टेस्ट सदर अस्पताल में कराया गया था।

क्या है मामला

मॉडल मानवी राज ने मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के संचालक रांची के तनवीर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर गोंदा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने रांची पुलिस को कई सबूत दिए हैं। गोंदा थाना में मामला दर्ज होने के बाद यहां से स्पेशल टीम मुंबई गई थी। जहां मॉडल से बयान लिया गया था। मॉडल ने आरोप लगाया है कि मॉडलिंग इंस्टीट्यूट संचालक तनवीर अख्तर खान ने हिंदू नाम यश का सहारा लेकर उसे फंसाया और फिर लव-जिहाद का शिकार बनाया। तनवीर ने उस पर लगातार धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था।

मानवी ने सोशल मीडिया पर डाला था वीडियो

सोशल मीडिया पर भी मॉडल मानवी राज ने वीडियो भी जारी किया था। मानवी ने ऑफिशियल ट्विटर पर वीडियो डालकर आपबीती कही थी। वीडियो में मानवी ने कहा था कि ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट के संचालक तनवीर की हरकतों से परेशान होकर रांची छोड़कर मुंबई आ गई। उसने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। तनवीर मुंबई भी पहुंच गया और धर्मपरिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा। आखिरकार परेशान होकर उसने मुंबई थाने में शिकायत दर्ज कराई।

News Box Bharat latest news

Leave a Response