About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

दिशोम गुरु शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेकर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय के लिए निकलीं | कल 12 बजे करेंगी नामांकन

Share the post

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

सीएम चंपई सोरेन, आलमगीर आलम सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उप चुनाव (Jharkhand By-election Elections 2024) के लिए सोमवार को दिन के 12 बजे नामांकन करेंगी। कल्पना सोरेन ने नामांकन करने से पहले अपने ससुर दिशोम गुरु शिबू सोरेन व सास से आशीर्वाद लिया। माता-पिता का आशीर्वाद लेने के बाद कल्पना सोरेन गांडेय के लिए निकल पड़ीं। आपको बता दें कि कल्पना सोरेन के नामांकन के दौरान झारखंड के सीएम चंपई सोरेन के अलावा झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित झारखंड के सभी मंत्री व महागठबंधन दल के कई बड़े नेता शामिल रहेंगे। झारखंड में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव राज्य के संसदीय चुनावों के साथ ही 20 मई को होंगे। गिरिडीह जिले की गांडेय सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई। झामुमो नेता सरफराज 14 मार्च को झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे।

लोकसभा के लिए 4 चरणों में होगी वोटिंग

झारखंड में 14 लोकसभा सीटें हैं, यहां चार चरणों में वोटिंग होगी। 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को झारखंड में लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। 13 मई को खूंटी, लोहरदगा, सिंहभूम, पलामू में चुनाव होंगे, 20 मई को कोडरमा, चतरा, हजारीबाग में वोटिंग होगी। 25 मई को रांची, धनबाद, जमशेदपुर और धनबाद में वोटिंग होगी। इसके बाद सातवें चरण में 1 जून को राजमहल, गोड्डा और दुमका में मतदान होगा। 4 जून को पूरे देश में एक साथ मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित होंगे।

गांडेय विधानसभा की तस्वीर बदली जाएगी : कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के X अकाउंट पर लिखा… आंदोलन, संघर्ष और शहादत से बने विशाल वृक्ष का नाम है झामुमो! झारखंडवासियों के हक-अधिकार के लिए अंतिम सांस तक लड़ने वाले संघर्ष का नाम है झामुमो! झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी द्वारा मुझे गांडेय विधानसभा उपचुनाव लड़ने का निर्देश दिया गया है। उपचुनाव हेतु झामुमो के तीर-कमान की शक्ति के साथ कल नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व आज आदरणीय बाबा, मां और दीदी का आशीर्वाद लिया। झारखंडी अस्मिता की रक्षा करने वाले सच्चे सिपाही हेमंत जी की जीवन संगिनी, मैं, कल्पना मुर्मू सोरेन, झामुमो की सिपाही के रूप में झारखंड और गांडेय विधानसभा की जनता के हक-अधिकार के लिए जीवनपर्यंत कार्य करती रहूंगी। आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के साथ आने वाले वक्त में गांडेय विधानसभा की तस्वीर बदली जाएगी।

Leave a Response