About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 18, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
प्लेयर ऑफ द मैच रोस्टन चेज
SportWorld

T20 World Cup 2024 : पापुआ न्यू गिनी से जीतने में वेस्टइंडीज के छूटे पसीने

Share the post

दोनों होस्ट टीम ने जीत के साथ आगाज किया

रांची।  T20 World Cup 2024 में मेजबान वेस्ट इंडीज व अमेरिका की टीम ने जीत के साथ आगाज किया। खेले गए पहले मैच में अमेरिका ने कनाडा को व वेस्ट इंडीज ने पापुआ न्यू गिनी को हराया। हालांकि ग्रुप सी के मैच में वेस्ट इंडीज को जीतने में पसीने छूट गए। पापुआ न्यू गिनी की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए। लेकिन मेजबान टीम को 137 रन का टारगेट चेज करने में पसीने आ गए। विंडीज ने 19वें ओवर में 5 विकेट पर 137 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गुयाना में रविवार शाम वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पापुआ न्यू गिनी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। वेस्ट इंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने 27 बॉल पर नाबाद 42 रनों की अहम पारी खेली। रोस्टन की इस पारी ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिलाया। आखिरी समय में आंद्रे रसेल ने नाबाद 15 रन बनाए। दोनों ने डेथ ओवर्स में 18 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत पक्की कर दी। इससे पहले पहले पापुआ न्यू गिनी की ओर से सीसे बाउ 50 रनों की पारी खेली।

आरोन जोंस की पारी ने अमेरिका को जिताया

मेजबान अमेरिका की टीम ने जीत के साथ आगाज किया। अमेरिका के डलास में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में अमेरिका ने कनाडा 7 विकेट से हाराया। कनाडा की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 194 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में अमेरिका की टीम ने इस लक्ष्य को 17.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 197 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आरोन जोंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 94 रनों की पारी खेली। जोंस ने 40 गेंदों का सामना कर 10 छक्का व 4 चौका जड़ा। जोंस ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। इसके अलावा एंड्रीस गोस ने 46 गेंदों में 3 छक्का व 7 चौके के सहारे 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मेजबानी कर रहा अमेरिका पहली बार आईसीसी वर्ल्ड कप में खेल रहा है। पहले ही मैच में अमेरिका ने इतिहास रचते हुए अपना पहला टी-20 मैच जीता। जोंस को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जोंस और गौस के बीच 131 रनों की साझेदारी 14.29 रन प्रति ओवर की दर से हुई, जो टी20 विश्व कप में किसी भी शतकीय साझेदारी के लिए सर्वोच्च रन-रेट है।

Leave a Response