+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Sport

सुब्रतो अंडर-17 बालिका फुटबॉल की चैंपियन अनगड़ा

Share the post

Subroto Football : रांची जिला सुब्रतो अंडर-17 बालिका फुटबॉल का खिताब अनगड़ा की टीम ने अपने नाम कर लिया। बरियातू गर्ल्स स्कूल में खेले गए फाइनल मुकाबले में अनगड़ा की लड़कियों ने मजबूत टीम बुंडू को 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का सपना पूरा किया। इसी के साथ अनगड़ा की टीम अनुमंडल सुब्रतो फुटबॉल के लिए क्वालीफाई कर गई। अनुमंडल सुब्रतो फुटबॉल गुमला में सात जुलाई से खेला जाएगा। खेले गए मुकाबले में शुरुआती खेल से ही अनगड़ा की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर बुंडू की टीम पर दबाव बनाकर रखा। पहले हाफ के खेल में अनगड़ा की टीम ने फूलमनी कुमारी के गोल से बढ़त बनाई रखी। दूसरे हाफ के खेल में रौशनी कुमारी के गोल से अनगड़ा ने दो गोल की बढ़त बना ली। बुंडू की टीम ने गोल करने को लेकर कई प्रयास किए लेकिन अंत तक सफल नहीं हो सके। टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेयर का आवार्ड अनगड़ा की प्रियंका कुमारी को दिया गया। चैंपियन व रनअप टीम को रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार व रांची जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किए। इस मौके पर रांची जिला फुटबॉल संघ के महासचिव आसिफ नईम, झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में निशिकांत पाठक सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

Leave a Response