About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

देखें ट्रैफिक पुलिस की सूचना: 14 नवंबर को पीएम का रांची आगमन | रात 8 बजे से रात 10.30 बजे तक एयरपोर्ट से गवर्नर हाउस तक सभी वाहनों की नो एंट्री 

Share the post

 रांची। 14 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आने को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। इसको लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने आमलोगों के अलावा हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी किए हैं। पीएम के 14 और 15 नवंबर को रांची दौरे को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने आवागमन को लेकर निर्देश जारी किए हैं। रांची के कई सड़कों पर आमजन कोई भी गाड़ी नहीं चला सकेंगे। कई सड़कों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। कई कट को बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान ये ध्यान रखा गया है कि आम आदमी को कम से कम असुविधा हो। जारी दिशा-निर्देश के अनुसार 14 नवंबर को रात 8 बजे से 10.30 बजे तक बिरसा एयरपोर्ट रांची से गवर्नर हाऊस तक किसी सामान्य व्यक्ति के साथ-साथ सभी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।

जारी दिशा-निर्देश

  • पीएम के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आने के बाद 14 नवंबर को हवाई अड्डा, हिनू चौक, बिरसा चौक, सेटेलाइट चौक, अरगोड़ा चौक, न्यू मार्केट चौक होते हुए राजभवन तक सामान्य यातायात पर रात 8 बजे से 10:30 बजे तक पाबंदी रहेगी। 
  • 15 नवंबर को पीएम के कॉरकेड आने-जाने के दौरान राजभवन से रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास चौक, कचहरी चौक से जेल मोड़ तक पुनः जेल मोड़ से एसएसपी आवास चौक, एलपीएन (हॉटलिप्स) चौक, न्यू मार्केट चौक, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक, बिरसा चौक, हिनू चौक होकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक सामान्य यातायात को सुबह आठ बजे से 10:30 बजे तक बंद करने के बाद आवश्यकतानुसार खोल दिए जाएंगे। 
  • 15 नवंबर को सुबह 8 से 10:30 बजे तक जेल संग्रहालय में पीएम के कार्यक्रम को लेकर लालपुर चौक से जेल चौक, कचहरी चौक और जाकिर हुसैन पार्क से कचहरी चौक, जेल चौक की ओर आने वाले वाहनों को शहीद चौक, फिरायालाल चौक होकर जाने में सहूलियत होगी। 
  • कॉरकेड के आगे बढ़ने के बाद पिछले रास्तों और चौक को आवश्यकता के अनुसार यातायात के लिए पुनः खोल दिया जाएगा। 
  • प्रधानमंत्री के कॉरकेड जाने के दौरान कांके रोड से हरमू रोड होकर बिरसा चौक जाने वाले वाहन कांके रिंग रोड होकर नया सराय के रास्ते जाएंगे।
  • कॉरकेड के जाने के दौरान पिस्का मोड़ से रातू रोड की ओर आने वाले वाहन रिंग रोड, कांके रोड, राम मंदिर, मोरहाबादी, बरियातू रोड से होकर गुजरेंगे। 

Leave a Response