+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
JHARKHAND NEWS

बापू वाटिका में गूंजी रामधुन: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Share the post

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल, सीएम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बापू वाटिका पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन और ‘रामधुन’ गाई, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भक्ति भाव में डूब गए।

बापू के आदर्श और ‘दिशोम गुरु’ का सम्मान

  • राज्यपाल ने कहा कि गांधीजी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है और हमें उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए। उन्होंने दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी को केंद्र सरकार द्वारा पद्मभूषण सम्मान दिए जाने पर खुशी जताई। राज्यपाल ने कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है और यह सम्मान राज्य के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने राज्य निर्माण में शिबू सोरेन जी के योगदान को भी याद किया।बापू को श्रद्धांजलि देने वालों में मंत्री दीपिका पांडे सिंह और राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी शामिल रहीं।

Leave a Response