+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, November 29, 2023
LifeNewsPolitics

मणिपुर में राहुल गांधी के काफिले को रोके जाने के बाद हेलिकॉप्टर से जाएंगे चुराचांदपुर

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the story

नेशनल लेटेस्ट न्यूज

रांची। कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी का काफिला मणिपुर में रोक दिया गया। राहुल गांधी अपनी टीम के साथ चुराचांद जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने बिष्णुपुर के पास एक चेक पोस्ट पर रोक दिया। यहां से मणिपुर की दूरी लगभग 20 किलो मिटर है। राहुल गांधी अपने 2 दिवसीय दौरे को लेकर इंफाल पहुंचे थे, जहां उन्होंने राहत शिविरों में हाल की झड़पों से विस्थापितों से मिलने की योजना बनाई थी। लेकिन पुलिस ने ऐसा करने नहीं दिया। पुलिस ने इन नेताओं को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। अब खबर आ रही है की राहुल गांधी चुराचांदपुर हलिकॉप्टर से जाएंगे व राहत शिवि्रों में लोगों से मिलेंगे। पुलिस ने राहुल को इसलिए रोका क्योंकि जिस राजमार्ग से वो जाना चाह रहे थे, उनपर ग्रेनेड हमले की संभावना थी। इसलिए काफिले को रोका गया। राहुल गांधी को देखने को लेकर व उनसे हाथ मिलाने को लेकर रास्ते के दोनों छोर पर लोग खड़े रहे। राहुल गांधी को कई संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलना था। साथ ही इंफाल व चुराचांदपुर में राहत शिविरों का दौरा करना था। बता दें कि यह दोनों जगह मणिपुर हिंसा का सबसे प्रभावित वाला इलाका था। लगभग 2 महीने पहले 3 मई को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में मेइती को शामिल करने की मांग के विरोध में ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन (एटीएसयू) की ओर से आयोजित एक रैली के दौरान झड़प के बाद राज्य में जातीय झड़पें शुरू हुई।

News Box Bharat latest news

Leave a Response