About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 7, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

राहुल गांधी झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 2 फरवरी को पाकुड़ से करेंगे

Share the post

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने को लेकर आलमगीर आलम व तनवीर आलम ने कसी कमर

रांची। झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 2 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल के नेता व मंत्री आलमगीर आलम के विधानसभा क्षेत्र पाकुड़ से होगी। झारखंड में राहुल गांधी की यात्रा 804 किमी की दूरी तय करेगी। इस दौरान राहुल गांधी 13 जिलों से होकर गुरजेंगे। जहां राहुल गांधी 8 दिनों का प्रवास झारखंड में होगा। सामाजिक न्याय और जनता के मूल सवालों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की दयनीय स्थिति, जातिगत जनगणना आदि जैसे मसलों पर जन-जागरण करेगी। यह पिछली भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही प्रभावशाली और परिवर्तनकारी साबित होगी। झारखंड में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर पूरे झारखंड के नेताओं व कार्यकर्ताओं में एक अलग से उमंग आ गया है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर , झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर व कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम झारखंड में राहुल गांधी की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर जोर-शोर से बैठक करना शुरू कर दिए हैं। शनिवार को ही कांग्रेस प्रभारी मीर ने देवघर में न्याय यात्रा को लेकर बैठक कर आगे की रणनीति बनाई।

पाकुड़ इतिहास रचेगा

वहीं, रविवार को पाकुड़ में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम व झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर राहुल गांधी की न्याय यात्रा को सफल व ऐतिहासिक बनाने को लेकर रणनीति बनाई। आलमगीर आलम ने कहा कि इस न्याय यात्रा को झारखंड में हर हाल में ऐतिहासिक बनाना है। राहुल गांधी की शुरुआत ही झारखंड में पाकुड़ से हो रही है। ऐसे में हमसब की यह बड़ी जिम्मेदारी है कि यहां से जो पैगाम राहुल गांधी का जाए वो झारखंड ही नहीं पूरा देश देखे। वहीं, झारखंड कांग्रेस के महासचिव तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमसब को मिलकर एक इतिहास पाकुड़ से रचना है। जब हमारे लोकप्रिय नेता झारखंड की धरती में प्रवेश करेंगे तो जनसैलाब उनके स्वागत में तैयार रहेंगे, जो इतिहास बना देगा। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि झारखंड में राहुल गांधी की जो यात्रा है उसकी शुरुआत ही पाकुड़ से हो रही है। इसलिए सभी को इस न्याय यात्रा को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेवारी है। राहुल गांधी कांग्रेस के विचारधारा वाले शहर यानि पाकुड़ में आ रहे हैं। पहले से ही यहां की जनता कांग्रेस के विचारों के साथ चलती आई है।

Leave a Response