![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_20240126_232853_Chrome-750x450.jpg)
![JMM's public anger march today. Will march from Morhabadi to Raj Bhavan on foot](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_20240126_232853_Chrome.jpg)
रांची। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आज रांची जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा जनआक्रोश मार्च निकालेगी। यह मार्च दिन के 11.30 से मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक पैदल मार्च करते हुए जाएगी। इस संबंध में रांची जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ झामुमो के कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है। केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर झारखंड में चुनी हुई जनता की सरकार को परेशान करने का काम करवा रही है। सीएम हेमंत सोरेन को बार-बार ईडी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। यान कहा जा सकता है कि जब-जब मोदी डरते हैं…ईडी का उपयोग नेताओं पर करवाते हैं। यह मार्च सीधे-सीधे केंद्र सरकार के खिलाफ है। ये लगातार विरोध अब चलता रहेगा। वहीं, रांची जिला अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष फरीद खान ने कहा कि अब केंद्र सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया गया है। हमसब मिलकर भाजपा का झारखंड में कड़ा विरोध करेंगे।