About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
News

बड़ी खबर : जेएसएससी ने सामान्य ज्ञान की परीक्षा रद्द कर दी

Share the post

रांची! झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के तृतीय पाली की सामान्य ज्ञान की परीक्षा रद्द कर दी गई है. पेपर लीक की शिकायतों के बाद जेएसएससी ने तत्काल फैसला लिया. जेएसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 28 जनवरी 2024 को तीसरी पाली में हुई सामान्य ज्ञान की परीक्षा पेपर लीक होन के चलते रद्द कर दी गई है. परीक्षा की नई तिथि जल्द ही वेबसाइट पर जारी घोषित की जाएगी. इसके पहले सोशल मीडिया पर स्‍टूडेंट् के द्वारा प्रश्‍न पत्र लीक होने के वीडियोज वायरल हो रहे थे. इसके बाद बीजेपी ने मामले की सीबीआई और ईडी जांच की मांग की. इसे देखते हुए जेएसएससी के द्वारा देर रात सामान्‍य ज्ञान की परीक्षा रद्द करने की सूचना जारी की गई है. रद्द हुए विषय की परीक्षा कब आयोजित की जाएगी, इस संबंध में जेएसएसी ने अपने सूचना में कहा है कि परीक्षा की नई तारीख को लेकर जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट में जल्‍द प्रकाशित की जाएगी.

जेएसएससी परीक्षा में पेपर लीक की सीबीआई जांच हो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जेएससीसी द्वारा रविवार को आयोजित सीजीएल परीक्षा में कथित तौर पर पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर आंसर शीट जारी की हैं. साथ ही व्हाट्सएप पर भी प्रश्न पत्रों के परीक्षा के पहले की सामने आने की बात सामने आ रही है. कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह परीक्षा भ्रष्टाचार के दायरे में आ गई है. इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए. झारखंड सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है. पूरी परीक्षा में भ्रष्टाचार की बू आ रही. कानूनी कार्रवाई में फंसने के डर से युवा इस परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रहे हैं.

Leave a Response