+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

सुरक्षा चूक का सवाल ! चाईबासा में 21 बच्चे भागे | अब तक 7 को किया गिरफ्तार

Share the post

रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा रिमांड होम से 21 बाल कैदियों के फरार होने के मामले की जांच के लिए रांची से महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की निदेशक समीरा एस. चाईबासा पहुंची। उनके साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी मौजूद है। जांच दल घटना के हर पहलू की बारीकी से छानबीन कर रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार शाम चाईबासा रिमांड होम के मुख्य द्वार को तोड़कर 21 बच्चे भाग गए थे। हालांकि, इसके बाद 4 बाल कैदी स्वतः वापस लौट आए थे। वहीं, उपायुक्त कुलदीप चौधरी के अनुसार अब तक 7 बाल बंदियों को पुनः हिरासत में लिया जा चुका है। शेष 14 बच्चों की तलाश के लिए पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां संयुक्त रूप से कार्यवाही कर रही हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सभी फरार बच्चों को ढूंढ़ने का प्रयास जारी है। निदेशक समीरा एस. की अगुआई वाली टीम रिमांड होम की सुरक्षा व्यवस्था, घटना के कारणों और जिम्मेदारी तय करने संबंधी पहलुओं की गहन समीक्षा कर रही है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जाँच के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएँगे। इस घटना ने बाल सुधार गृहों की सुरक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Leave a Response