About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
News

झारखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू : 22 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा

Share the post

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली स्वीप कोर कमेटी की बैठक

रांची। 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार की अध्यक्षता में स्वीप की कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक का मूल उद्देश्य था आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने की रूपरेखा तैयार करना। इस दौरान कमेटी के सभी सदस्यों से सीईओ ने न केवल सुझाव लिए, बल्कि राज्य के मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए सभी सहभागी संगठनों से अपने-अपने स्तर पर बेहतर प्रयास करने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि स्वीप का संचालनात्मक स्वरूप धीरे-धीरे बदल रहा है, हालांकि उद्देश्य वही है अधिक से अधिक जागरूकता फैलाना, अब पारंपरिक मीडिया के साधनों के साथ-साथ सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया के साधनों का भी सकारात्मक उपयोग करना होगा। बैठक में ओएसडी गीता चौबे, अवर सचिव देवदास दत्ता , उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) संजय कुमार, आईपीआरडी के अवर सचिव चंद्र भूषण कुमार, दूरदर्शन से दिवाकर कुमार, एनएसएस से बृजेश कुमार, नेहरू युवा केंद्र से शुभम शर्मा, रांची प्रेस क्लब से सुशील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

मीडिया से और सहयोग की अपील

उन्होंने एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, नेहरू युवा केंद्र आदि संगठनों से भी मतदाता जागरूकता की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। मीडिया का हमेशा से पूरा सहयोग मिला है, उन्हें आशा है कि इस चुनावी वर्ष में मतदाता जागरूकता में सहयोग और भी बेहतर मिलेगा। बैठक में आगामी प्रस्तावित जागरूकतापरक गतिविधियों पर भी मंथन हुआ। बताया गया कि 22 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है, उस दिन भी सोशल मीडिया पर हैशटैग अभियान #IamReadyToVote संचालित किया जाना है। स्वीप कोर कमेटी के सभी सदस्यों ने अपने-अपने स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के सुझाव भी दिए।

Leave a Response