![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/20240110_094450-750x450.jpg)
![Babulal Marandi paid tribute to Justice LPN Shahdev on his death anniversary.](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/20240110_094442-1024x461.jpg)
रांची! जस्टिस एलपीएन शाहदेव की आज यानि 10 जनवरी को 12वीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जस्टिस शाहदेव चौक पर जस्टिस एलपीएन शाहदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि जस्टिस एलपीएन शाहदेव झारखंड के प्रथम भूमिपुत्र न्यायाधीश थे. झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. जस्टिस शाहदेव जैसे बुद्धिजीवियों के आंदोलन से जुड़ने से समाज में एक बहुत सकारात्मक संदेश गया और झारखंड अलग राज्य का सपना साकार हुआ. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव भी मौजूद रहे. वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने भी जस्टिस शाहदेव को श्रद्धांजलि दी.
add a comment