+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, March 20, 2026
News

झारखंड में प्री-मानसून जल्द दस्तक दे देगी | मानसून आने से पहले बदलाव नजर आने लगे

झारखंड में प्री-मानसून जल्द दस्तक दे देगी | मानसून आने से पहले बदलाव नजर आने लगे
Share the post

रांची। झारखंड में बहुत जल्द मानसून दस्तक दे देगा। इसके संकेत राज्य के कई हिस्सों से मिलने लगे हैं। मौसम विभाग रांची की मानें तो 3-4 दिनों के अंदर राज्य के कई हिस्सों में प्री मानसून दस्तक दे देगी। राज्य के पूर्वोत्तर इलाके में बारिश भी सोमवार को हुई। लेकिन रांची में गर्मी लोगों को अभी भी सताने का काम कर रही है। सुबह से ही तेज गर्मी लोगों को बेचैन कर रखा है। हालांकि मंगलवार को सुबह में गर्मी कम है। बादल हल्का छाया हुआ है। लोग यहां भी बारिश आने का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को रांची के कई इलाकों में बारिश भी हुई लेकिन थोड़े के लिए। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि राज्य में मानसून आने से पहले बदलाव आ रहे हैं।

मौसम बदलने लगा मिजाज

राज्य में मानसून की तैयारी को लेकर मौसम अपना मिजाज बदलने लगा है। कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने लगी है। रांची में भी इसका आ रहा है। कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई है। सोमवार को 6 जिलों में ही तापमान 40 डिग्री सेसि से अधिक रहा। रांची, रामगढ़, देवघर, लातेहार, डालटनगंज में बारिश भी हुई।

Leave a Response