About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
बरियातू के एदलहातू में 7 दिन पहले बिट्टू खान के हुए मर्डर में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट
फाइल फोटो
News

बरियातू के एदलहातू में 7 दिन पहले बिट्टू खान के हुए मर्डर में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट

Share the post

रांची। रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु में स्वर्गीय चांद खान के पुत्र बिट्टू खान को बुधवार को गोली मारकर  हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने जांच को तेज बढ़ाते हुए 5 अपराधियों को अरेस्ट कर लिया है। यानि पुलिस ने बिट्टू हत्याकांड में शामिल अपराधियों को 7 दिन के अंदर अरेस्ट कर लिया। अब पुलिस इन अपराधियों से बिट्टू खान के हत्या को लेकर कड़ाई के साथ पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर क्यों बिट्टू की हत्या की गई। बता दे कि 7 जून को करीब शाम के 5 बजे के करीब बिट्टू खान एदलहातु अखड़ा के पास अकेले खड़ा था। बाइक से आए अपराधियों ने बिट्टू खान पर गोली चलानी शुरू कर दी थी। गोली लगते ही बिट्टू खान गिर गया था। बिट्टू को पीछे से गोली मारी गई थी। इसके बाद सिर व सीने में भी गोली दागी गई। करीब 6 गोली बिट्टू को मारी गई थी। वहीं, हमलावार कांड को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गए थे। बिट्टू को गांव के लोगों ने तुरंत टुकटुक से रिम्स ले गए थे। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषिति कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार 30 साल के बिट्टू जमीन के कारोबार से जुड़ा था। बिट्टू खान छह महीने पहले ही जेल से निकला था। कालू लामा के हत्या के लिए रेकी करने का आरोप लगा था ,उसके बाद जेल भेजा गया था। बिट्टू की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी।

Leave a Response