+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

नामकुम हिंसा मामले में पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 15 को जेल भेजा

Share the post

रांची। रांची के नामकुम में होली के दिन हुई हिंसा और एक युवक की मौत के बाद रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रांची पुलिस ने घटना में शामिल पांच महिलाओं सहित 15 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि रांची के नामकुम में 14 और 15 मार्च को मामूली विवाद के बाद गुटों में हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने हिंसा करने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमे पांच महिलाएं शामिल हैं। रांची पुलिस के द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार कुल 15 लोगों को जेल भेजा गया है। जिनमे पांच महिलाएं है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल यादव, कृष कुमार, विशाल कुमार, रोहित कुमार, रोहन कुमार, सुनील राय, दीपक कुमार राय, रंजीत यादव, सुमित कुमार, मीना देवी, राधा कुमारी, पूनम देवी, खुशी कुमारी, ममता देवी शामिल हैं।

क्या है मामला

पूरा मामला 14 मार्च की शाम से जुड़ा हुआ है। 14 मार्च की शाम नामकुम रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक शराब दुकान के सामने कुछ युवकों की आपस मे लड़ाई हो गई। जिसके बाद काफी मारपीट हुई, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला संभाल लिया था। मारपीट करने वाले लोगों में जोरार बस्ती के और नामकुम खटाल के लोग शामिल थे। लेकिन यह विवाद थमा नहीं और शनिवार को जोरार बस्ती के लोगों ने खटाल इलाके में हमला बोल दिया। जिसके बाद एक बार फिर दोनो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों ही तरफ के कई लोग घायल हुए। मामले की जानकारी मिलने के बाद जब भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची तो कुछ लोगों ने उन पर भी पथराव किया। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।

इलाज के दौरान सोनू मुंडा की मौत

मारपीट में घायल लोगों को पुलिस के द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसमे सोनू मुंडा नाम के युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई। सोनू मुंडा को मारपीट के बाद सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। सोनू के मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने रविवार को नामकुम में घंटों सड़क जाम कर जमकर बवाल किया था।

Leave a Response