About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

रमजान में हृदय विदारक घटना : तीन बच्चों का गला घोंट पिता ने कर ली आत्महत्या

Share the post

रांची। गिरिडीह जिले में दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां एक पिता ने अपने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद की भी जान दे दी। यह घटना पीरटांड प्रखंड के खुखरा थाना इलाके के महेशलिट्टी की है। डुमरी एसडीपीओ ने चार की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रथम जांच में यह बात सामने आयी है कि पिता ने अपने तीन बच्चों का गला घोंटने के बाद अपनी जान दे दी। मृतकों में महेशलिट्टी निवासी 36 वर्षीय सनाउल अंसारी, सनाउल की बेटी आफरीन परवीन (12 वर्ष), सफाउल (6 वर्ष), जैबा नाज (8 वर्ष) शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक सनाउल राजमिस्त्री का काम करता था और घर में ही दुकान भी चलाता था। शनिवार की रात उसने पहले अपने तीनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद कमरे के अंदर ही सनाउल ने भी आत्महत्या कर ली। रमजान का महीना चल रहा है, इस दौरान रोजेदार सुबह में सेहरी के लिए उठते हैं। रविवार की सुबह जब सनाउल अंसारी नहीं उठे तो लोग उन्हें जगाने गए। इस दौरान लोगों को घटना की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजा रखने के कारण रात 10 बजे तक गांव में काफी चहल-पहल थी, उसके कुछ घंटे बाद ही यह घटना घटी। ऐसी क्या परिस्थितियां पैदा हुईं कि सनाउल अंसारी ने बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली?

Leave a Response