PM Kisan 23rd Installment: पीएम मोदी आज जारी करेंगे पीएम किसान की 23वीं किस्त, 9.44 करोड़ किसानों को मिलेगा ₹2000

तारकेश्वर/नई दिल्ली, 20 जून 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के हुगली जिले स्थित तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।
केंद्र सरकार के अनुसार, प्रत्येक पात्र किसान को 2,000 रुपये की किस्त मिलेगी। लाभार्थियों में 2.18 करोड़ से अधिक महिला किसान भी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में करीब 45 लाख किसानों के खातों में 907 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
PM-KISAN योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। 23वीं किस्त जारी होने के बाद योजना के तहत कुल वितरित राशि 4.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर तारकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को संबोधित भी करेंगे। यह कार्यक्रम खरीफ फसल की बुवाई के मौसम से पहले किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यदि किसी किसान के खाते में राशि नहीं पहुंचती है, तो उसे e-KYC, बैंक खाता और लाभार्थी सूची की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है। किसान आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी स्थिति देख सकते हैं।
PM-KISAN योजना की मुख्य बातें
- 9.44 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ
- प्रत्येक किसान को ₹2,000 की किस्त
- कुल ₹18,880 करोड़ की राशि होगी जारी
- पश्चिम बंगाल के 45 लाख किसानों को मिलेगा फायदा
- e-KYC कराना अनिवार्य
केंद्र सरकार का कहना है कि यह योजना किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
👉 भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में नया मोड़, SHO समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित।
👉 राहुल गांधी को जन्मदिन पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं
👉 उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) फिर टूट की कगार पर? 6 सांसद शिंदे गुट में मर्ज, जानिए पूरा घटनाक्रम





