+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 28, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi News

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस: खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान | गायक राठौर की होगी धमाकेदार प्रस्तुति

Share the post

रांची। इस बार झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस काफी खास रहने वाला है। 22 नवंबर, 2000 को अस्तित्व में आई इस विधानसभा का रजत जयंती वर्ष है। इस 25 साल के सफर को यादगार बनाने के लिए जोरदार तैयारियां चल रही हैं। विधानसभा परिसर में 22 नवंबर को एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संबोधित करेंगे। यह आयोजन दो सत्रों में होगा। पहले सत्र में राज्य के विशिष्ट लोगों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, तो दूसरे सत्र में शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें बॉलीवुड कलाकार भी परफॉर्म करेंगे। विधानसभा परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने तैयारियों का जायजा लेते हुए बताया कि इस अवसर पर सभी वर्तमान और पूर्व विधायकों, यहां तक कि बिहार काल के विधायकों को भी आमंत्रित एवं सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान सत्र

इस सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में राज्य का नाम रोशन करने वालों, शहीदों के परिवारजनों और हाल ही में खेलकूद में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मान मिलेगा। राज्यपाल ‘उत्कृष्ट विधायक’ और मुख्यमंत्री विधानसभा के ‘उत्कृष्ट कर्मियों’ को पुरस्कृत करेंगे। इसके लिए एक विशेष चयन समिति भी बनाई गई है।

सांस्कृतिक सत्र

शाम के इस सत्र में विधानसभा परिसर संगीत और मनोरंजन से गूंज उठेगा। इस दौरान बॉलीवुड के मशहूर गायक रूप कुमार राठौर अपनी प्रस्तुति देंगे और हास्य कवि दिनेश बावरा लोगों का मनोरंजन करेंगे।

Leave a Response