+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Sport

Paris Olympic 2024 : 21 साल के अमन ओलिंपिक में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के इंडियन

Share the post

Medal Table में भारत 69वें स्थान पर है

रांची। Paris Olympic में अमन सहरावत ने भारत के झोली में एक आैर पदक डाल दिया। भारत के स्टार पहलवान अमन सहरावत ने भारत को छठा पदक दिलाया है। भारतीय पहलवान अमन ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती के ब्रॉन्ज मेडल मैच में जीत हासिल की। 21 साल के अमन ओलिंपिक में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के इंडियन बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड पीवी सिंधु के नाम था, जिन्होंने 2016 में पदक जीता था। पीवी सिंधु की उम्र 21 साल 1 महीने और 14 दिन थी। सहरावत 21 वर्ष 0 माह और 24 दिन की उम्र में भारत की ओर से सबसे कम उम्र की व्यक्तिगत ओलिंपिक के पदक विजेता बने। अमन सेमीफाइनल में एक चुनौतीपूर्ण मुकाबले में हार के बाद कांस्य पदक मैच में पहुंचे। उन्हें सेमीफाइनल मैच में जापान के री हिगुची से हार का सामना करना पड़ा था। जो पूर्व विश्व चैंपियन और रियो 2016 ओलिंपिक के रजत पदक विजेता हैं। अमन को हिगुची ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से हरा दिया था। भारत के खाते में अबतक छह पदक आए है।

Leave a Response