About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi News

गुरुजी की सेहत चिंताजनक: किडनी इंफेक्शन और ब्रोंकाइटिस के बाद पैरालिसिस अटैक

Share the post

Dishom Guru Shibu : झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत चिंताजनक है। भाजपा नेता रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हुई बातचीत के आधार पर बताया कि गुरु जी को हल्का पैरालिसिस अटैक आया है। उन्होंने कहा: “प्रार्थना है कि बाबा जल्द स्वस्थ हों और झारखंड की सेवा में जुटें।” इसी बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड वासियों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए खेद व्यक्त किया कि गुरुजी के खराब स्वास्थ्य के कारण वे इस वर्ष यात्रा में शामिल नहीं हो सकें। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर चिंता जताई: “शिबू सोरेन जी के अस्वस्थ होने की खबर से मन व्यथित है। ईश्वर से उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।” सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उनकी सेहत पर पूरे झारखंड की नजरें टिकी हैं। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उनकी सेहत पर पूरे झारखंड की नजरें टिकी हैं।

स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी

  • पिछले दिनों रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली ले जाए गए गुरुजी की तबीयत अचानक बिगड़ी।
  • उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • मुख्य समस्याएं: किडनी में इंफेक्शन और ब्रोंकाइटिस।

परिवार व नेताओं की मौजूदगी

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन व भाई बसंत सोरेन अस्पताल में उपस्थित हैं।
  • झामुमो के राष्ट्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य सहित कई वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचे।
  • मंत्री इरफान अंसारी और संजय सिंह यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।

देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही

  • 26 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अस्पताल पहुंचीं और मुख्यमंत्री से गुरुजी के स्वास्थ्य पर चर्चा की।
  • राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी उनका हालचाल लिया।
  • फिलहाल, गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

Leave a Response