![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/21-4-750x450.webp)
![On October 28, BJP National President JP Nadda will address the meeting at Harmu Maidan.](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/21-4-1024x576.webp)
रांची। हरमू मैदान में 28 अक्टूबर को प्रस्तावित संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची आएंगे। इसको लेकर झारखंड भाजपा की तैयारी शुरू हो चुकी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के बीच उनके रांची आगमन को बेहद खास माना जा रहा है। चर्चा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे। बता दें कि झारखंड भाजपा की कमान मिलने के बाद बाबूलाल मरांडी ने 17 अगस्त को संकल्प यात्रा शुरू की थी। उन्होंने आठ चरणों में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधा संवाद कर हेमंत सरकार की नाकामियां गिनाई।
add a comment