![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/0-314x450.jpg)
![Nawab Chishti of Doranda made accused in Ranchi violence case](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/0.jpg)
रांची। रांची हिंसा के दौरान डोरंडा थाना में दर्ज प्राथमिकी में आरोपी बनाए गए डोरंडा के नवाब चिश्ती के खिलाफ सीआईडी ने कई सबूत इकट्ठा किए हैं। सीआईडी ने इसी आधार पर अब नवाब चिश्ती को रांची हिंसा से जुड़े उस केस में भी आरोपी बनाया है, जिसमें भीड़ द्वारा मंदिर में तोड़-फोड़ और पुलिस बल पर फायरिंग का केस दर्ज किया गया है। नवाब चिश्ती फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उसने रांची सिविल कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट में अपनी जमानत की गुहार लगाई थी, लेकिन निचली अदालत और हाईकोर्ट से बेल नहीं मिली। सीआईडी के डीएसपी ने कोर्ट में आवेदन देकर उसे डेली मार्केट थाना में दर्ज कांड संख्या 17/2022 में आरोपी बनाने का आग्रह किया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। सीआईडी के द्वारा कोर्ट में इस बात से जुड़े कई सबूत भी पेश किए गए, जिससे रांची हिंसा में उसकी संलिप्तता प्रतीत होती है। बता दें कि 10 जून 2022 को झारखंड की राजधानी रांची में हिंसा भड़की थी। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए थे।