About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, June 20, 2025
Latest Hindi News

Mumbai Rains 2025 : 107 साल का Rain Record टूटा मायानगरी में Monsoon का तांडव

Share the post

Mumbai Rain 2025: 107 साल का बारिश रिकॉर्ड टूटा, IMD ने 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया

Mumbai Rain में मानसून 2025 ने इस साल समय से पहले दस्तक दी है, जिससे शहर और उपनगरों में मूसलधार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 26 मई तक के लिए येलो अलर्ट मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लिए जारी किया है। बारिश के कारण जलभराव, यातायात बाधित, और हवाई सेवाओं पर असर पड़ा है।

Mumbai Rani के अब तक के प्रमुख अपडेट:

  • 20 मई 2025: Mumbai rains की शुरुआत हो गई। पवई में 26 मिमी, घाटकोपर में 15 मिमी और दिंडोशी में 13 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
  • 21 मई: IMD alert के तहत ठाणे, पालघर, और मुंबई में गरज के साथ बारिश और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं की चेतावनी दी गई।
  • 23 मई: मुंबई में येलो अलर्ट जारी रहा जबकि रायगढ़ में रेड अलर्ट मुंबई घोषित हुआ। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा जताया गया।
  • 26 मई: Monsoon update के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र तक पहुंच चुका है और मुंबई rains today जारी हैं। अगले 2-3 दिनों तक बारिश तेज हो सकती है।

मौसम का मिजाज और पूर्वानुमान:

Weather forecast Mumbai rains के अनुसार, अगले कुछ दिनों में Mumbai weather में और बदलाव देखने को मिलेगा। अरब सागर में कम दबाव के कारण मुंबई में तेज बारिश और हवाएं (40–70 किमी/घंटा) शामिल हैं।

यातायात और हवाई सेवाओं पर असर:

  • Mumbai local train news के अनुसार, कई लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
  • Flights भी प्रभावित हुई हैं, खासकर घरेलू मार्गों पर।
  • Sakinaka, Kurla, और Chembur जैसे इलाकों में जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम और वाहन चालकों को कठिनाई हुई।

नुकसान और प्रभाव:

  • जलभराव: अंधेरी, सायन, कुर्ला, दादर, परेल, और भांडुप में भारी जलभराव। सड़कें नदियों में बदलीं, खासकर जेजे फ्लाईओवर और हिंदमाता जंक्शन पर।
  • लोकल ट्रेन: सेंट्रल रेलवे की हार्बर लाइन (वडाला-सीएसएमटी) और अन्य लाइनों पर सेवाएं निलंबित या देरी से चलीं। ट्रेनें “सतर्क गति” से चल रही हैं।
  • मेट्रो: एक्वा लाइन 3 (मेट्रो लाइन 3) के आचार्य अत्रे चौक और वर्ली स्टेशन बाढ़ में डूबे, सेवाएं बंद।
  • उड़ानें: खराब मौसम के कारण 250+ उड़ानें देरी से चलीं, कुछ रद्द। इंडिगो और एयर इंडिया ने यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी।
  • मानवीय क्षति: अंधेरी में एक महिला नाले में डूबकर मरी। रायगढ़ में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत।
  • संपत्ति: कई घरों में पानी घुसा, 96 इमारतों को बीएमसी ने असुरक्षित घोषित किया।सरकार और प्रशासन की प्रतिक्रिया:
  • बीएमसी: बृहन्मुंबई नगर निगम ने आपदा प्रबंधन इकाई को सक्रिय किया और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए 31 मई तक चल रहे सड़क कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
  • महाराष्ट्र सरकार: मुख्यमंत्री देवेंद्र फादनवीस ने आपदा नियंत्रण कक्षों को 24/7 सक्रिय रखने और नुकसान का आकलन करने के लिए तत्काल सर्वेक्षण करने का आदेश दिया।

Leave a Response